फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किरण चौधरी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 30 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तोशाम। गांव देवावास में फसल खराबे के आंकलन में बीमा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी किए जाने के मामले को राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को देवावास के किसान एसडीएम रवि मीणा से मिले, इस दौरान राज्यसभा सदस्य के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरोपी बीमा कंपनी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा और अधिकारी मामले की गहन जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवावास से पूर्व सरपंच रामधारी लाम्बा और सोमबीर नंबरदार ने एसडीएम को पूरा घटनाक्रम बताया। किसानों ने कहा कि उन्हें बीमा कंपनियों द्वारा धोखा दिया जा रहा है और इस बार उन्होंने इसका पर्दाफाश कर दिया है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि बीमा कंपनियां किसानों को ठगने का काम कर रही हैं और देवावास के किसानों ने इस बार उनके खेल को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें