फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से लेबर व चिरंजीव कॉलोनी के लोगों ने लगाया जाम

Tue, 30 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बीटीएम चौक पर जाम लगाते चिरंजीव कॉलोनी के लोगों। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भिवानी। लेबर कॉलोनी और चिरंजीव कॉलोनी के लोगों ने पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज होकर सोमवार शाम सात बजे बीटीएम चौक तोरण द्वार के पास सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी और बूस्टर पर तैनात कर्मचारी पर मनमानी का आरोप लगाया। इसी सप्ताह पेयजल आपूर्ति न होने से गुस्साए लोगों ने बूस्टर कर्मचारी की पिटाई कर दी थी। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जाम लगाने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि बूस्टर से लेबर कॉलोनी और चिरंजीव कॉलोनी के घरों में पिछले पांच दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा। अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जाम लगाने से पहले दोनों कॉलोनी के लोग और महिलाएं बूस्टर पर पहुंचे लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर बीटीएम चौक तोरण द्वार पर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कराई। करीब आधा घंटे बाद क्षेत्र के लोगों ने जाम खोल दिया।

बूस्टर के टैंक तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी
मुख्य जलघर से चिरंजीव कॉलोनी में बने बूस्टर स्टेशन के टैंक तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मियों में भी लोगों को पानी की कमी झेलनी पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बूस्टिंग स्टेशन की खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई थी और आश्वासन भी मिला था। कुछ समय पहले बूस्टिंग स्टेशन की लाइन में लीकेज भी हुई थी, जिससे समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन


::::::::
बूस्टिंग स्टेशन से क्षेत्र के सभी घरों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराई गई है। हांसी रोड पर लाइन लीकेज की जांच का काम चल रहा है। इसी वजह से लाइन में पानी का पूरा प्रेशर नहीं बन पा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। -सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें