फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खानक की सड़क बनी मुसीबत की राह, तीन माह से अधूरा पड़ा काम बढ़ा रहा दर्द

Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खानक में उखाड़ी गई सड़क के बाद किनारे लगा इंटरलॉकिंग टाइल का ढेर। संवाद
विज्ञापन
तोशाम। गांव खानक के मुख्य बस स्टैंड पर लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से सड़क निर्माण कार्य पिछले तीन महीनों से अधूरा पड़ा है। तोशाम-हिसार मार्ग पर बनाई जा रही इस सड़क के आधे हिस्से पर सीमेंट की इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गई हैं जबकि शेष आधा हिस्सा अब भी टूटा पड़ा है। इससे रोजाना राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने करीब तीन महीने पहले सड़क को उखाड़कर काम शुरू किया था लेकिन बीच में ही निर्माण कार्य अधर में छोड़ दिया। अब सड़क के किनारों पर इंटरलॉक ब्लॉक के ढेर लगे हुए हैं जिनकी वजह से आवागमन और भी मुश्किल हो गया है। टूटी सड़क और असमतल मार्ग के कारण दुपहिया वाहन चालकों के गिरने और चोटिल होने की घटनाएं भी हो रही हैं। दुकानदारों और राहगीरों के लिए भी यह स्थिति मुसीबत बनी हुई है।
सरपंच प्रतिनिधि संजय ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से कई बार बात की लेकिन हर बार ठेकेदार का हवाला देकर मामला टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जेई पवन ने बताया कि ठेकेदार को काम जल्द शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं और शीघ्र ही अधूरा पड़ा निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।

खानक में उखाड़ी गई सड़क के बाद किनारे लगा इंटरलॉकिंग टाइल का ढेर। संवाद

खानक में उखाड़ी गई सड़क के बाद किनारे लगा इंटरलॉकिंग टाइल का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें