फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक्यूआई 252 पर पहुंचा, जिले की हवा में अब भी घुला प्रदूषण का जहर

Mon, 10 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छाया स्मॉग।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। रविवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया जिससे हवा अब भी जहरीली बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण हल्की ठिठुरन भरी ठंड भी बढ़ गई है। वहीं सुबह के समय शहर में हल्की स्मॉग और प्रदूषित धुंध देखी गई।
विज्ञापन

जिले में चल रहे निर्माण कार्यों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की हिदायतों का पालन नहीं किया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी भी प्रदूषण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। नवंबर में मौसम में बदलाव के साथ ही हवा में स्मॉग की परत बनने लगी है। हालांकि ठंड बढ़ रही है लेकिन धुंध के बजाय प्रदूषणजनित स्मॉग छाया हुआ है।
जिले में कई जगह सरकारी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहे हैं जिनमें दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर लोहारू रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी शामिल है। यहां सर्विस रोड अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं लेकिन दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे हवा में धूल कणों की मात्रा बढ़ रही है। एनजीटी की सख्त हिदायतों के बावजूद निर्माण स्थलों पर धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मुख्य सड़कों और निर्माण साइटों पर यह व्यवस्था आवश्यक होने के बावजूद प्रशासन की लापरवाही के चलते हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें