फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कशिश, ट्विंकल, वेदांश और देवांशी ने जीते खिताब

विज्ञापन
बैडमिंटन खेलों में विजेता प्रतिभागियों के साथ अति​थि।
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट स्थित बर्डी बैडमिंटन एरिना में आयोजित 59वीं अंडर-15 व अंडर-17 हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में रेवाड़ी के कशिश यादव, फरीदाबाद की ट्विंकल मलिक, गुरुग्राम के वेदांश और देवांशी ने अपने-अपने वर्गों में एकल मुकाबले जीतकर खिताब हासिल किए।
विज्ञापन

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ जिसमें प्रदेशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अधिवक्ता शिव रतन गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल और राजेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ये रहे मुकाबलों के परिणाम
अंडर-15 बालक वर्ग:
एकल मुकाबले में रेवाड़ी के कशिश यादव ने कुरुक्षेत्र के एकमजीत सिंह को हराया। युगल मुकाबले में गुरुग्राम के नक्श और सर्वर की जोड़ी ने पंचकूला के जयेश और कुणाल को पराजित किया।
विज्ञापन


अंडर-15 बालिका वर्ग: एकल मुकाबले में फरीदाबाद की ट्विंकल मलिक ने गुरुग्राम की नव्या को हराया। युगल मुकाबले में पानीपत की सान्वी और ट्विंकल की जोड़ी ने गुरुग्राम की नंदिनी और नव्या को शिकस्त दी। मिश्रित युगल में गुरुग्राम के नक्श और आहना की जोड़ी ने इसी जिले के सर्वर और नव्या को हराया।

अंडर-17 बालक वर्ग:
एकल मुकाबले में गुरुग्राम के वेदांश ने सोनीपत के आदित्य को मात दी। युगल मुकाबले में रोहतक के दक्ष मलिक और जयवर्धन हुड्डा की जोड़ी ने फरीदाबाद के कुशाग्र गांधी और रौनक गांधी को हराया।

अंडर-17 बालिका वर्ग:
एकल मुकाबले में गुरुग्राम की देवांशी ने रेवाड़ी की जीविका को पराजित किया। युगल मुकाबले में हिसार की आराध्या और दिव्यांशी की जोड़ी ने रोहतक की अक्षिता और खुशी को हराया। मिश्रित युगल में फरीदाबाद के रौनक गांधी और जायल राणा की जोड़ी ने गुरुग्राम के आर्यन दांगी और दिव्यांशी को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें