फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी गैंग के गुर्गे राजेश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। पुलिस ने बहादुरगढ़ में 2019 में दरियापुर के एक युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी काशी गैंग के पिंजोखरा निवासी सदस्य राजेश को शनिवार को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2019 में काशी गैंग ने दरियापुर के युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृत युवक के परिजनों की शिकायत पर पिंजोखरा के तीन-चार युवकों सहित करीब आठ-दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही घटना को अंजाम देने वाले कुछ युवकों को पकड़कर जेल भेज चुकी है, लेकिन आरोपी राजेश फरार था और छिपकर इधर-उधर रह रहा था। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की राजेश बहादुरगढ़ में रह रहा है। पुलिस ने राजेश को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें