फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 29 को सजेगा करवा चौथ उत्सव, 36 बिरादरी की महिलाएं होंगी शामिल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद संगठन की महिला सदस्य
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट की ओर से 29 अक्तूबर को दादरी गेट स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में करवा चौथ उत्सव मनाया जाएगा। इसमें 36 बिरादरी की महिलाएं शामिल होकर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट की चेयरपर्सन सीमा बंसल ने कहा कि करवा चौथ प्रेम, सौभाग्य, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का अवसर देते हैं। ट्रस्ट की प्रधान नीतू बंसल ने बताया कि उत्सव दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें पारंपरिक गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और करवा चौथ से जुड़ी रस्मों का आयोजन होगा।
नीतू बंसल ने कहा कि उत्सव किसी एक समाज तक सीमित नहीं है। सभी वर्गों की महिलाओं की सहभागिता से सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर रिंकी गुप्ता, अलका, मोनिका जैन, सरोज, प्रीति, रूबी, ममता अग्रवाल और रेखा अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें