फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार्तिक इलेवन ने 7 विकेट से मैच जीता

Sun, 08 Jun 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बाल भवन क्रिकेट मैदान में अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। रविवार को खेले गए मुकाबले में कार्तिक इलेवन ने शिवम इलेवन को 7 विकेट से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने किया।
विज्ञापन

शिवम इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिवम इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए। इसके जवाब में कार्तिक इलेवन ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्तिक इलेवन की तरफ से अंश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 79 रन बनाए, कार्तिक महता ने 14 रन का योगदान दिया। अंश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, दूसरा मुकाबला परी इलेवन व अंकित इलेवन के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में परी इलेवन ने अंकित इलेवन को 4 रन से हराया। परी इलेवन ने 25 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बनाए। परी ने 71 गेंद में 56 रन व मानवी ने 30 रन, हार्दिक ने 10 रन व दक्ष ने 12 रन बनाए। अंकित इलेवन की टीम 140 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें