फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओलंपिक कोटा के लिए करनाल के मुक्केबाज निशांत देव ने पहले राउंड का पड़ाव किया पार

Thu, 07 Mar 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए इटली में आयोजित किए जा रहे विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबलों में हरियाणवी मुक्केबाज ने बुधवार को पहले राउंड में जीत दर्ज की। बुधवार को हुए मुकाबलों में करनाल के मुक्केबाज निशांत देव ने पहले राउंड में इंग्लैंड के मुक्केबाज को 3-1 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड के लिए निशांत देव का मुकाबला सात मार्च को होगा।
पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए दो से 11 मार्च तक इटली के बस्टो अर्सिजियो शहर में विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके शुरुआती मुकाबलों में हरियाणा के तीन पुरुष मुक्केबाजों समेत एक महिला मुक्केबाज को हार का सामना करते हुए ओलंपिक कोटा प्राप्त करने से वंचित रहना पड़ा। बुधवार को हुए मुकाबलों में हरियाणवी मुक्केबाजों का खाता करनाल के मुक्केबाज निशांत देव ने खोला। इससे मुक्केबाजों को ओलंपिक कोटा प्राप्त करने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


बुधवार को ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए हुए मुकाबलों में करनाल के मुक्केबाज निशांत देव ने पहला राउंड क्वालीफाई किया है। ओलंपिक कोटा में खाता खोलने के लिए निशांत देव को बधाई। परंतु चयन के लिए केवल मूल्यांकन को ही आधार नहीं बनाना चाहिए। चयन के लिए ट्रायल का भी उतना ही महत्व है, जितना की मूल्यांकन का। ट्रायल में विदेशी कोचों के साथ स्वदेशी कोचों को भी बराबर की महता मिलनी चाहिए। बेहतर परिणामों के लिए सिर्फ मूल्यांकन के आधार पर ही चुनाव करना गलत है। - जगदीश सिंह मुक्केबाजी द्रोणाचार्य अवार्डी, कोच।
विज्ञापन


हरियाणा मुक्केबाजों के साथ इटली में खानसामे भी साथ गए हैं। जो उनके खानपान और खुराक के हिसाब से देसी डाइट ही दे रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों का अपना परंपरागत खान-पान और देसी खुराक है, विदेश में इस तरह का खाना नहीं मिलता है। वहां के खाने से खिलाड़ियों की सेहत बिगड़ने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे हालात में उनके साथ खाना बनाने वाले भी गए हैं। -संदीप कोच


ये खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
मुक्केबाज स्थान भार वर्ग
जैस्मिन लंबोरिया भिवानी 60 किलो
अंकुशिता बोसे असम 66 किलो
दीपक भोरिया हिसार 51 किलो
निशांत देव करनाल 71 किलो
लक्ष्य चाहर चरखी दादरी 80 किलो
संजीत सिंगरोहा रोहतक 92 किलो
नरेंद्र बेरवाल हिसार 92 प्लस किलो
मोहम्मद हुसामुद्दीन तेलंगाना 57 किलो
शिवा थापा असम 63.5 किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें