फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अष्टमी पर हुआ घरों में कंजक पूजन

Sun, 06 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में अष्टमी पर कंजक को भोजन करवाते श्रद्धालु।​ 
विज्ञापन
भिवानी। चैत्र नवरात्र के दौरान घरों में कंजक पूजन किया गया। इस दौरान गली मोहल्लों में स्थिति यह बनी की नन्ही बालिकाएं एक घर से निकल दूसरे घर भोजन के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने भी विधिवत रूप से कंजका पूजन कर उन्हें भोजन कराया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि नवरात्र के दौरान व्रत संकल्प लेकर घट की स्थापना की गई थी। इसका अष्टमी पर अनुष्ठान पूरा करते हुए कंजक भोजन कराया गया है। महिलाओं ने बताया कि नवरात्र के दौरान माता के पूजन का विशेष विधान है। अष्टमी पर माता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही काफी भीड़ जुटी।
महिलाओं को कंजक भोजन के लिए लड़कियों को ढूंढने में भी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कंजक भी कई घरों के अंदर भोजन कर ऊब चुकी थी। वहीं भोजन कराने के बाद कंजकों को माता का शृंगार के साथ-साथ शिक्षण सामग्री व खिलौने भी बांटे गए। जिन्हें देख उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


जिला बार परिसर में हुआ हवन व भंडारा

भिवानी। जिला बार परिसर में अष्टमी नवदुर्गा के अवसर पर भंडारे व हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
जिला प्रधान संदीप तंवर व सचिव विनोद भारद्वाज ने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा के सबसे शक्तिशाली रूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। भंडारे में सभी अधिवक्ताओं व मुख्य अतिथियों ने प्रसाद लेकर देवी आदिशक्ति माता का गुणगान किया। इस अवसर पर बार के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें