फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पलक झपकते ही शादी की खुशियां हुईं काफूर

Mon, 25 Nov 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। गांव देवराला में चार दिन पहले (वीरवार) को सड़क हादसे में हिसार जिले के मसूदपुर निवासी युवक बंटी (22) की सुबह करीब आठ बजे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पलक झपकते ही दूल्हे प्रदीप के बुआ के लड़के की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में बरात तोशाम क्षेत्र के गांव निंगाणा में गई। इस घटना से परिवार के सदस्य काफी सदमे में हैं।
विज्ञापन

युवक बंटी अपने मामा आत्माराम के बेटे प्रदीप की शादी में आया हुआ था। वह दूसरे मामा के लड़के के साथ बाइक से बिधनोई से रसगुल्ले लेने के लिए गए हुए थे। जब वह लौट रहे थे तो उनका देवराला आईटीआई के पास एक बाइक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बंटी के साथ उसके मामा के बेटे को अधिक चोटें लगीं। परिजनों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल भिवानी और फिर हिसार निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चार दिन बाद घायल मसूदपुर के बंटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जब उनके पैतृक गांव मसूदपुर व मामा के गांव देवराला में लगी तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
शादी में युवक बान पर बैठा था, तभी ये सड़क हादसा हो गया। सोमवार को जब युवक की मौत की खबर आई तो एक तरफ परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे का परिवार भी गमगीन माहौल में ही दुल्हन लेने के लिए बरात में रवाना हुआ। शादी की खुशियां एक सड़क हादसे ने गम में बदल दी। संवाद
विज्ञापन

बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की दी शिकायत

देवराला के अजय ने पुलिस को शिकायत देकर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में देवराला के अरुण का कहना है कि 21 नवंबर को मेरी बुआ शकुंतला का लड़का बंटी व अजय देवराला गांव बिधनोई से गांव देवराला की तरफ आ रहे थे। दुर्घटना में सभी को चोटें आईं। हम उपचार के लिए बंटी को सरकारी अस्पताल भिवानी ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से हिसार ले आए और बंटी को दाखिल करवा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें