मूल रूप से भिवानी का था परिवार
ज्योति मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव की रहने वाली थी। ज्योति के सुसाइड के बाद गांव के लोगों में भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ रोष है। गांव के एक जनप्रतिनिधि ने कहा मृतक ज्योति का परिवार कई वर्षों से गुरुग्राम में रह रहा है। उन्होंने कहा हमने सुना है कि मृतका के माता-पिता कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटि के शिक्षकों से मिले थे। कॉलेज प्रबंधन ने लड़की पर इतना दबाव डाला कि उसने अपनी जान ले ली। गांव के कई लोग गुरुग्राम गए हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि मृतका को न्याय दिलाया जाए।
ये था मामला
ज्योति शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसरों पर मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में ज्योति ने लिखा था: "अगर मैं मर गई, तो इसके लिए पीसीपी और डेंटल मटेरियल के टीचर जिम्मेदार होंगे।उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अपमानित किया। मैं लंबे समय से तनाव में हूं। सुसाइड नोट में ज्योति ने यह भी लिखा कि वह इस उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन में थीं और अब जीवित नहीं रह सकती।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: दो गुटों में विवाद, सड़क किनारे दिनदहाड़े एक युवक को डंडों से बेहरमी से पीटा, हुई मौत