फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ वन विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
तोशाम में मुख्यमंत्री उडनदस्ता के अ​धिकारी जांच करते हुए ।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तोशाम से जुई मार्ग पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने हरी लकड़ियों से भरी आठ गाड़ियां व पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद कीं। दरअसल तोशाम में पड़ोसी राज्य राजस्थान व दूसरे इलाकों से रोजाना करीब 200 से 300 गाड़ियां लकड़ियों से भरकर यहां बिकने के लिए आती हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन पर तीन लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पहले भी 2 से 3 बार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापामार कर लकड़ियों से भरी गाड़ियों को पकड़ा जा चुका है। उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी की तोशाम में हर रोज हरी लकड़ियां आरा मशीनों पर बेची जाती हैं। हरियाणा सरकार की हिदायतों के अनुसार हरी लकड़ियों को काट कर बेचा नहीं जा सकता। कुछ व्यक्ति खेतों से हरी लकड़ियां काटकर सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए तोशाम में लकड़ी बेच रहे हैं। पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 1900 की धारा 4 के तहत के तहत कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया।

तोशाम में हैं 100 से ज्यादा आरा मशीन

तोशाम में जूई व सिवानी मार्ग पर करीब 100 आरा मशीनें हैं। तोशाम के जूई मार्ग पर हर रोज लकड़ियों की 200-300 गाड़ियां राजस्थान व साथ लगते इलाके से आती हैं। तोशाम में लकड़ियों का हर रोज करीब 30 से 40 लाख रुपये के व्यापार का अनुमान है। एक गाड़ी में 10 से 15 हजार की लकड़ियां आती हैं। बड़े स्तर पर हरी लकड़ियों का यहां अवैध कारोबार भी जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन




हरे पेड़ काटने से पहले वन विभाग से मंजूरी जरूरी

रेंजर जयपाल ने बताया कि हरा पेड़ काटना अपराध है। हरा पेड़ घर पर हो या खेत में इसे काटने के लिए वन विभाग की मंजूरी लेनी पड़ती है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम, जिसमें दिनेश कुमार व वन विभाग भिवानी से दीपक रेंजर, जयपाल रेंजर, अनिल वन दरोगा व राजकुमार फॉरेस्ट गार्ड टीम में शामिल थे।

-
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के साथ वन विभाग ने हरी लकड़ियों के काटे जाने पर कार्रवाई की है। ये लकड़ियां राजस्थान से आती हैं। इनको जहां भी भाव ज्यादा मिलता है वहां बेच देते हैं। आगे भी इनके खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

-जयपाल, रेंज ऑफिसर, वन विभाग तोशाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें