फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी नेता अजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा: 24 फसलों पर एमएसपी का वादा, मंडी में न बाजरा बिक रहा न धान

Thu, 08 Oct 2026 11:56 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला के क्षेत्रीय दलों का वजूद नहीं होने के बयान पर अजय चौटाला ने कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनके पिता, भाई, खुद उन्होंने या चौथी पीढ़ी ने क्षेत्रीय पार्टी के बिना कुछ हासिल किया है क्या।
विज्ञापन
अजय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने का वादा करती है लेकिन मंडियों में न बाजरा बिक रहा है और न धान। उन्होंने बढ़ते अपराध, खाद की किल्लत और खिलाड़ियों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। डॉ. अजय चौटाला भिवानी में अपने परिचित पूर्व पार्षद भरपूर सांई के बेटे और लॉन टेनिस के नेशनल खिलाड़ी रोहित के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार है ही नहीं, फिलहाल सरकार सिंगापुर में है और आते ही पंजाब चली जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पूरे प्रदेश का किसान परेशान है और खाद की पर्ची थानों में मिल रही है। चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि ईसी, ईडी, सीबीआई और आईटी सभी एजेंसियां सरकार की पैरोल पर काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को लूटकर कार्यालयों के नाम पर सेवन स्टार होटल बना रही है।

क्षेत्रीय दलों के वजूद पर रणजीत चौटाला को घेरा
पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला के क्षेत्रीय दलों का वजूद नहीं होने के बयान पर अजय चौटाला ने कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनके पिता, भाई, खुद उन्होंने या चौथी पीढ़ी ने क्षेत्रीय पार्टी के बिना कुछ हासिल किया है क्या। उन्होंने कहा कि रणजीत चौटाला दो बार राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़े और दोनों बार हार गए। उन्होंने कहा कि जेजेपी दो अक्तूबर से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चला रही है।
विज्ञापन


मेडल विजेताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए सरकार
डॉ. अजय चौटाला ने एशियन गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बदौलत देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार मेडल विजेताओं की बजाय गुजरात जैसे प्रदेश में खेल बजट खर्च कर रही है जहां न खेल हैं और न खिलाड़ी। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि शुरू की थी। सरकार विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के साथ उन्हें अच्छी नौकरी दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें