फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएपी के लिए सुबह छह बजे से लाइन में लगे किसान, शाम चार बजे बाद आई खेप

विज्ञापन
ढिगावामंडी के इफको ई-बाजार केंद्र पर डीएपी खाद लेने के लिए लगी किसानों की लंबी कतार।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। इफको ई-बाजार केंद्र पर डीएपी की खेप आने की सूचना मिलते ही बुधवार को किसान सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गए। शाम चार बजे के बाद केंद्र पर 500 कट्टे डीएपी पहुंची तो किसानों को खाद मिल सकी।
विज्ञापन

रबी सीजन की बिजाई से पहले खाद को लेकर किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एक ओर मंडियों में फसल खरीद चल रही है तो दूसरी ओर खाद बिक्री केंद्रों पर किसानों की कतारें लग रही हैं। सरसों की बिजाई का समय नजदीक होने से किसान खाद के लिए परेशान हैं। किसान जितेंद्र शर्मा, विजय, भानाराम और मंजीत ने बताया कि आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के किसान यहां से खाद लेने आते हैं।
उन्होंने कहा कि 500 कट्टे डीएपी मिलना ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। सरकार को खाद की मात्रा बढ़ानी चाहिए ताकि किसान समय पर फसल की बिजाई कर अच्छी पैदावार ले सकें। खाद विक्रेता अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को 500 कट्टे डीएपी आए थे। इन्हें 100 किसानों में पांच-पांच कट्टे के हिसाब से वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें