फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया पूर्व सरपंच का परिवार, घर से लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

विज्ञापन
18 फोटो चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गांव बड़ाला में पूर्व सरपंच के घर में सेंधमारी कर अलमारी के लॉकर को खोलकर साढ़े तीन तोले सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस अनूठी वारदात में चोरों ने मकान का सामान नहीं खंगाला, बल्कि अलमारी की चाबी भी घर के अंदर रखे थैले से ही निकाली और फिर लॉकर से गहने चुराने के बाद चाबी थैले में ही रख गया। इससे चोर कोई जानकार ही माना जा रहा है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बड़ाला निवासी राजेश ने बताया कि वह बीडीपीओ कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन क्लस्टर मोटिवेटर लगा हुआ है। जबकि उसकी पत्नी भी उसी के साथ नौकरी करती है। उसका पिता चन्द्रभान गांव का पूर्व सरपंच व पूर्व सैनिक है, जिसकी उम्र 75 वर्ष हो चुकी है। 22 नवंबर को वह अपनी पत्नी, माता और छोटी बच्ची के साथ बहल गया था। घर के बाहरी हिस्से में बनी बैठक में उसका पिता अकेला था। जब वे शाम को छह बजे वापस घर लौटे तो मकान का सामान भी व्यवस्थित ढंग से रखा हुआ था। जबकि अलमारी के लॉकर में रखा सामान बिखरा हुआ था और सोने के गहने गायब थे। चोर एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, दो सोने की कानों की बालियां, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पॉजेब, सोने के चांद पातड़ी, चांदी के दो कड़े चोरी हो गए। 23 नवंबर की सुबह उसकी पत्नी का एमडीयू में पीएचडी का इंटरव्यू था, इसलिए उसकी पत्नी ने अलमारी खोली थी, जिस पर लॉकर के अंदर कीमती गहने चोरी मिले। अलमारी में ही उसकी दो सोने की अंगूठी भी रखी थी, जिसे नहीं चुराया गया। फिलहाल मामले की सूचना सदर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें