फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़क हादसे में जेबीटी शिक्षक और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Feb 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हालुवास बाईपास चौक पर दादरी की बस में बैठाने बेटे के साथ जा रहा जेबीटी शिक्षक सड़क हादसे में घायल हो गया। इस सड़क हादसे में जेबीटी शिक्षक सहित उसके बेटे को भी गंभीर चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी रमेश ने बताया कि वह ढाणी मातियान स्कूल में बतौर जेबीटी शिक्षक तैनात है। गत 9 फरवरी की दोपहर करीब पौने एक बजे अपनी बाइक पर बेटे राकेश कुमार को दादरी की बस में बैठाने के लिए हालुवास चौक पर जा रहा था। जब वह चौक के पास पहुंचा तो लोहारू की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
इस सड़क हादसे में उसे व उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं सड़क हादसे के बाद कार चालक भी मौके से भाग गया। सदर पुलिस ने सड़क हादसे में घायल टीचर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें