फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाजपत नगर में जन सहयोग मंच ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 26 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के लाजपतनगर में कैंडल मार्च निकालते जन सहयोग मंच के सदस्य व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। जन सहयोग मंच के बैनर तले लाजपतनगर खरखड़ी फाटक में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाला गया। मार्च में लगभग 100 नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंच प्रधान विजय जांगड़ा ने कहा कि इस क्रूर आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। हमले में मारे गए सभी लोग सिर्फ उनके परिवार के ही नहीं, बल्कि हम सबके परिवार का हिस्सा थे। इस मौके पर सुनील, जयसिंह, बिजेंद्र, राजेश, राकेश, मनोज वालिया, अमित सैनी, महेंद्र, महादिया, नरेश जोगी, नरेश जांगड़ा, सन्नी मौजूद रहे।

पंचायत घर तोशाम में हुई श्रद्धांजलि सभा
तोशाम। जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की गोली मारकर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए एसयूसीआई ने पंचायत घर तोशाम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसकी अध्यक्षता आजाद अली ने की। शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

रोहतास सिंह सैनी ने बताया कि देश 28 पर्यटकों की हत्या से स्तब्ध है। हम बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हैं। इस अवसर पर बहादुर सिंह अलखपुरा, नरसिंह श्योराण, अनिल कुमार, निरंजन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें