फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जन न्याय मोर्चा ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते छात्रा के परिजन।
विज्ञापन
भिवानी। 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग के लिए बुधवार को जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी सड़कों पर उतरे और रोष प्रदर्शन करते हुए जेबी गुप्ता अस्पताल मोड़ के सामने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जन न्याय मोर्चा नेता राजेंद्र तंवर, शिवकुमार प्रजापति, रामसिंह वर्मा व सुखदेव सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के 23 दिन बाद भी आरोपी सब इंस्पेक्टर की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है न ही उसे ड्यूटी से हटाया गया है। वहीं जन संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसके बाद भी नहीं जागा तो 17 मार्च से पीड़ित लड़की की मां और चाची लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेगी।
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पीड़ित के पक्ष में लघु सचिवालय के बाहर चल रहा जन न्याय मोर्चा के धरने को समर्थन दिया। पीड़ित छात्रा के सगे चाचा के विरुद्ध झूठी प्राथमिकी भी रद्द नहीं हुई है। पीड़ित छात्रा मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बयां कर चुकी है। फिर भी पुलिस आरोपी सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई से बच रही है। पुतला दहन में जन संगठनों की तरफ से सतबीर सिंह, महाबीर, मीना देवी, सुनीता, बिमला, बाला, सुमन, काला, विनोद कुमार, मनोज कुमार, कलम, मुकेश व महिपाल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें