फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीमा कंपनी के कर्मचारी ने की कांटे में गड़बड़ी, रंगे हाथों काबू

Sun, 28 Sep 2025 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। फसल खराबे के आकलन में बीमा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा क्रॉप कटिंग में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब देवावास में ग्रामीणों द्वारा बीमा कंपनी के कर्मचारी को रंगे हाथों काबू कर लिया। ग्रामीणों ने कर्मचारी को कृषि विभाग के अधिकारियों के मौके ओर पहुंचने तक बैठाए रखा। कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मापतोल में गड़बड़ी पकड़ी गई। किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए कड़ा संज्ञान लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीमा कंपनी के कर्मचारी शनिवार को फसल खराबे के आकलन के लिए गांव देवावास पहुंचे। कंपनी के कर्मचारी का किसान सोमबीर नंबरदार के पास फोन आया और खेत में पहुंचने को कहा। खराबे के अनुमान के लिए फीता लगाने के बाद मापतौल के लिए कपास तोड़कर कांटे पर तौली (मापतौल) गई। थोड़ी सी कपास का ज्यादा मापतौल देखकर किसान को संदेह हुआ। किसान सोमबीर नंबरदार ने बताया कि कर्मचारी ने तौल एक किलो 500 ग्राम बनाया। संदेह होने पर कृषि अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में उसी कांटे से सही कर्मचारी पर सही तौल दिखाने का दबाव बनाया गया। टी वजन 355 ग्राम पाया गया। इसको देखकर कृषि अधिकारी भी अचंभित रह गए।
सोमबीर नंबरदार ने बताया कि बीमा कर्मचारी कांटा व फोन कब्जे में है। जिसको सोमबीर को एसडीएम के सुपुर्द किया जाएगा। पूर्व सरपंच रामधारी लाम्बा ने बताया कि क्रॉप कटिंग में भारी घोटाला पाया गया है। किसानों के साथ यह बड़ा धोखा है। सोमबीर को एसडीएम कार्यालय पर किसान पहुंचेगे और बीमा कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा। इस संबंध में खंड कृषि अधिकारी विनेश गोयत ने माना कि उनकी मौजूदगी में तौल किया गया तो काफी अनियमितता पाई गई। एक बार उसी कपास का तौल एक किलो 5 सौ ग्राम तो दूसरी बार 355 ग्राम पाया गया। उन्होंने बताया कि काफी गड़बड़ी पाई गई है। किसान की शिकायत को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें