फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने कुलसचिव को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीबीएलयू के विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को इनसो पदाधिकारियों ने कुलसचिव को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में यूजी व पीजी का कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी करने व पीजी की 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नितिन सैन ने कहा कि सीबीएलयू की ओर से यूजी व पीजी का कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी न किए जाने विद्यार्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिजल्ट नहीं आने के कारण जिन विद्यार्थियों को अन्य कोर्स में दाखिला लेना था, वे उससे वंचित होते नजर आ रहे है। इसीलिए सीबीएलयू प्रशासन को चाहिए कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पीजी के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो वे यूनिवर्सिटी गेट पर ताला जड़ देंगे। इस अवसर पर नितेश भारद्वाज, शिवम गुलिया, कोमल, डिंपल, रेनू, मानसी, मुस्कान, नैना, ज्योति, सोनिया, खुशी, चेतना, हिमांशी, मनीषा, मीनू, रजत तंवर, रोहित गुज्जर, यूवी पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें