फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के युवाओं ने प्रतिभा के बल पर पूरे विश्व में कमाया नाम : वित्त मंत्री

Thu, 25 Jul 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 प्रेम नगर ​स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में पुस्तक का विमोचन करते वित्त मंत्री जेपी दलाल, क
विज्ञापन
भिवानी। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भारत के युवाओं ने प्रतिभा के बल पर पूरे विश्व में नाम कमाया है। विश्व में सभी विकसित देशों में अधिकांश चिकित्सक, इंजीनियर और मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। युवाओं का केवल शिक्षित होना ही जरूरी नहीं है, उनका संस्कारवान, गुणवान और हुनरमंद होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेपी दलाल वीरवार को गांव प्रेम नगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के 11 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने तीसरे शैक्षणिक भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण एवं कई पुस्तकों का विमोचन भी विमोचन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि देश में 2030 तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो, लेकिन प्रदेश सरकार की योजनानुसार हरियाणा में इस शिक्षा नीति को 2025 तक पूर्णरूप से लागू कर दिया जाएगा। इस विश्वविद्यालय ने इसे सबसे पहले लागू किया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि एवं सराहनीय कदम है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को शिक्षा मुहैया करवाने को लेकर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने वित्त मंत्री जेपी दलाल, हायर एजूकेशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व कुलपति प्रो. एसके गक्खड़, पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. भगवान सिंह चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल के नाम पर स्थापित इस विश्वविद्यालय ने अपने गठन के मात्र दस साल में शिक्षा एवं अनुसंधान के साथ-साथ खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि आज यूटीडी में 540 से बढ़कर 2560 विद्यार्थी हैं। इसी प्रकार 18 से बढ़कर लगभग 53 प्रोग्राम हैं। पिछले 10 साल में 22 प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। इनमें से 5 प्रोजेक्ट उन्होंने सरकार को मंजूरी के लिए भेजे हैं और हमने ग्लोबल पैमाने पर हमने पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। उन्होंने वित्त मंत्री से विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए होस्टल, शहर से परिवहन और खेल के मैदान सहित स्विमिंग पूल व स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज के लिए शहर के कॉलेज के साथ जमीन उपलब्ध करवाने का प्रपोजल को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलाने की मांग रखी। जिस पर वित्त मंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय ने नए कीर्तिमान स्थापित किए : पूर्व रजिस्ट्रार
राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर एसके गक्खड़ ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि 10 वर्ष पूर्व लगाया गया विश्वविद्यालय रूपी है पौधा, आज बड़े वृक्ष के रूप में खड़ा है। पूर्व रजिस्ट्रार प्रोफेसर भगवान सिंह चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने मात्र कुछ ही वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सबके सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय चिंतक प्रदीप शास्त्री, महाप्रबंधक सुरेश पाल, प्रो संजीव कुमार, प्रो डीके मदान, प्रो एसके कौशिक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो सुरेश मलिक, प्रो सुनीता भरतवाल, प्रो सोनू मदान, प्रो मयंक किंगर, प्रो नितिन बंसल, रोहतास चौहान, एके गुप्ता एंड कंपनी के संजीव गोयल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें