फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में श्रीलंका व अफगानिस्तान से भिड़ेगी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम : सुरेंद्र लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फिजिकल चैलेंजड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जून माह में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा 10 मई को ग्रेटर नोएडा में विशेष स्मृति मैच का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र लोहिया ने शुक्रवार को बताया कि उनके पुत्र स्वर्गीय दीपक लोहिया की स्मृति में 10 मई को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दीपक लोहिया मेमोरियल दिव्यांग ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वर्गीय दीपक लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिनका दिव्यांग क्रिकेट और खिलाड़ियों के प्रति गहरा लगाव था। लोहिया ने बताया कि कोविड-19 के दौरान दीपक लोहिया का निधन हो गया था लेकिन खिलाड़ियों के प्रति उनका समर्पण आज भी इस ट्रॉफी के माध्यम से जीवित है।
विज्ञापन

सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीसीसीआई मैदान उपलब्ध करवाने के साथ खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था में भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें