फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में भारत को अलग पहचान मिली : किरण

Wed, 19 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
किरण चौधरी।
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। विश्व में भारत को अलग पहचान मिली है। ये बात किरण चौधरी ने अजरबैजान के बाकू में आयोजित एशियाई संसदीय सभा के 15वें सत्र में दूसरे दिन कही।
विज्ञापन

अजरबैजान के बाकू दौरे पर राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। किरण चौधरी ने कहा कि इस सत्र के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धमक देखने को मिली। एशिया के सारे देश भारत को अहमियत देते हुए दिखाई दिए हैं। सत्र में किरण चौधरी मजबूती से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। आर्थिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और कूटनीतिक विषयों पर 18 फरवरी को भारत की बात किरण चौधरी ने रखी।
सम्मेलन के दौरान एपीए के अगले अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। बता दें कि एशियाई संसदीय सभा एशिया की 43 सांसदों का एक संगठन है। यह संगठन एशिया में संसदीय कूटनीति, क्षेत्रीय शांति, आर्थिक और सतत विकास और सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर एशिया की सांसदों के बीच संसदीय संवाद की सुविधा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें