स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को दादरी के शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाया गया। दादरी के एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक और शहीद दलबीर सिंह की प्रतिमा पर पहुंच मुख्यातिथि हुड्डा ने वीर शहीदों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अनेक बलिदानी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रदेश को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। समारोह में सर्वोदय स्कूल इमलोटा, आर ई डी स्कूल चरखी, आदर्श स्कूल दादरी, एस सी आर स्कूल चरखी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, के एन स्कूल दादरी, होली ऐंजल स्कूल, शारदे स्कूल, बी एम स्कूल लोहरवा?ा, ग्रीन मैडोज स्कूल दादरी, संस्कार पब्लिक स्कूल दादरी, नैशनल स्कूल अटेला, आर्यन्स स्कूल दादरी व गीता निकेतन स्कूल दादरी के स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर आरईडी स्कूल चरखी की टीम प्रथम, गीला निकेतन स्कूल व आदर्श पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय तथा सर्वोदय स्कूल इमलोटा की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार परेड में जनता कॉलेज की टुकड़ी प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढणी फौगाट की टुकड़ी द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर दादरी के तहसीलदार राजकुमार, नायब तहसीलदार बनवारी लाल, एसडीएम की धर्मपत्नी चेतना धनखड़ हुड्डा, दादरी के खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, बौंद की खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश फौगाट, महिला एवं बाल विकास अधिकारी निर्मला शर्मा, मुख्यध्यापक धर्मबीर सिंह,पीटीआई भगत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।