फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीसरे चरण में जिले के 70 गांवों की फिरनी नए साल में होगी जगमग

विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के 70 गांवों की फिरनी नए साल में स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगी। पंचायती राज तकनीकी विंग ने इसके लिए करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये से योजना का मसौदा तैयार करके बजट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। जिले के सात खंडों में प्रत्येक खंड के दस-दस गांवों को तीसरे चरण में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पहले दो चरणों में भी फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जारी है। पहले चरण में 39 गांवों की फिरनी पर साढ़े चार करोड़ रुपये से काम किया गया जिसमें से केवल 14 गांवों को निगम से बिजली कनेक्शन प्राप्त हुआ जबकि 25 गांवों में बिल विवाद के कारण नए कनेक्शन नहीं मिल पाए। दूसरे चरण में 35 गांवों में साढ़े तीन करोड़ रुपये से काम शुरू हुआ जिसमें 13 गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइटें पूरी की जा चुकी हैं और दूसरा चरण लगभग 60 फीसदी पूरा हो चुका है।
तीसरे चरण में चयनित गांवों में भिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम, कैरू, बहल, सिवानी और लोहारू के प्रत्येक खंड के दस-दस गांव शामिल हैं। इन गांवों में स्ट्रीट पोल और लाइटों का एस्टीमेट तैयार हो चुका है और बजट मंजूरी मिलने के बाद टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी कर काम आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इन सात खंडों में चयनित गांव
जिले के इन गांवों में नए साल में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसमें बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव कुंगड़, रोहनात, पपोसा, मिल्कपुर, जमालपुर, दुर्जनपुर, भुरटाना, अलखपुरा, सीपर, कुंगड़ छोटा पाना शामिल है। इसी तरह बहल खंड के गांव पाजू, गोपालवास, सुरपुरा खुर्द, ओबरा, सिरसी, नुनसर, नांगल, कासनी कलां, बैरान, हरिवास हैं। भिवानी खंड के गांव मंढाना, सूई, पालुवास, धारेडू, बीरन, गुजरानी, सांगा, कितलाना, खरक खुर्द, हालुवास हैं। कैरू खंड के गांव जूई खुर्द, लेघा हेतवान, ढांगर, कुसुंभी, जूईकलां, गोलागढ़, मंसरवास, खारियावास, लेघां भानान, सिमलीवास शामिल है। लोहारू खंड के गांव नकीपुर, बरालू, फरटिया कहर, बिसलवास, बास कुडल, गिगनाऊ, दमकोरा, बुढेडा, ढिगावा श्यामियान और सेहर। इसी तरह सिवानी खंड के गांव गैंडावास, मोरक्का, लीलस, मतानी, खेड़ा, ढाणी भाकरा, बुधशैली, किकराल, तलवानी, ढाणी सिलावाली शामिल हैं। तोशाम खंड के गांव मिरान, बागनवाला, गारनपुरा कलां, भैरा, खरकड़ी सोहान, पिंजोखरा, हसान, सरल, बिडोला, डाडम शामिल है।


पंचायती राज तकनीकी विंग की तरफ से जिले के सभी सात खंडों में तीसरे चरण के तहत 70 गांवों को चिह्नित किया गया है। इनकी फिरनी पर स्ट्रीट लाइटें नए साल से लगाई जाएंगी। अनुमानित लागत करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा गया है। बजट मंजूरी मिलने के बाद टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। फिलहाल जिले में दूसरे चरण के तहत फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो चुका है। -संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें