फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों का एसपी आवास के बाहर हंगामा

विज्ञापन
उपायुक्त आवास पर युवक की हत्या मामलें में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे परि - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में कृष्णा कॉलोनी गोगामोड़ी के समीप एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, शुक्रवार शाम मृतक के परिजनों ने एसपी आवास के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बेटे की हत्या पर न्याय मांगा, वहीं जल्द से जल्द हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बृजवासी कॉलोनी निवासी विकास उर्फ नाटी (21) अपने दोस्त के बच्चे को दवा दिलाने के लिए कृष्णा कॉलोनी जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने कृष्णा कॉलोनी गोगामेडी के समीप विकास पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से विकास के सिर में गंभीर चोटें आई। जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरे विकास पर लाठियां बरसाते रहे। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि रोहतक पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विकास शादियों में घोड़ा बग्गी का काम करता था और अविवाहित था। उसकी बहन की अगले माह शादी होनी हैं, मगर इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सज्जन कुमार रोहतक पीजीआई पहुंचे और मृतक विकास उर्फ नाटी के शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं पुलिस ने मृतक के पिता विजय के बयान दर्ज कर इस संबंध में मनीष, शंकर, ईश्वर, अतुल, बिंदू व दो अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
परिजनों ने एसपी आवास पर किया हंगामा
विकास उर्फ नाटी की हत्या के मामले में परिजनों ने शुक्रवार शाम एसपी आवास पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों के साथ आए सुमेर, साहिल, गौरव, नीरज, राजकुमार ने बताया कि विकास की दिनदहाड़े हत्या के बाद आरोपी बच निकले। उन्होंने कहा कि विकास की बहन की अगले माह शादी है। वो घर का इकलौता कमाने वाला था। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी आवास के बाहर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सिक्योरिटी इंचार्ज कुलदीप ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने फोन पर जांच अधिकारी से बातचीत की। वहीं मामले की जानकारी के बाद सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद और दिनोद पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ भी वहां पहुंचे और परिजनों को त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिजन वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें