भिवानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-12 में शिवम इलेवन ने विदित इलेवन को 3 विकेट से हराया। विदित इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 53 रन बनाए। विदित ने 10 रन, भुवन ने 13 व शेखर ने 14 रन बनाए। शिवम इलेवन की तरफ से हरीश सिहाग ने 4 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट, रोहित, शिवम व देव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
शिवम इलेवन ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम इलेवन की तरफ से रोहित ने 12 रन, केशव ने 10 रन व साहस चौधरी ने 10 रन बनाए। विदित इलेवन की तरफ से हृदय ने 10 रन देकर 3 विकेट। विदित ने 2 विकेट व शेखर ने एक विकेट लिया।
अंडर-15 वर्ग में युवराज इलेवन ने परी इलेवन को वर्षा बाधित मैच में एवरेज के आधार पर हराया। युवराज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। गर्वित बेनीवाल ने 51 रन, मन्नु शर्मा ने 23, युवराज ने 21 रन का योगदान दिया। परी इलेवन की तरफ से मानवी ने 2 विकेट, कार्तिक यादव, हार्दिक वत्स, दक्ष, देव गौतम, तनिष ने एक-एक विकेट लिया।
परी इलेवन ने 15.1 ओर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए थे कि बारिश होने लगी। वर्षा बाधिक मैच में एवरेज के आधार पर युवराज इलेवन विजयी रही। मुकाबले में परी ने अविजित 47 रन, हार्दिक वत्स ने 17, दक्ष वशिष्ठ ने 12 रन बनाए। इस अवसर पर दर्शन मिढा, पवन, जानी गिरधर मौजूद रहे।