फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रास्ते में मिले 15 लाख रुपये के गहने लौटा दिया ईमानदारी का परिचय

विज्ञापन
गहनों से भरा सूटकेस बरालू निवासी दलीप को सौंपते बिधनोई निवासी डॉ. संदीप कुमार खनगवाल।  संवाद
विज्ञापन
बहल। बिधनोई गांव के डॉ. संदीप खनगवाल ने मानवता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने बिधनोई से हरियावास गांव के बीच रास्ते में मिले करीब 15 लाख रुपये के गहने मालिक को लौटाकर न सिर्फ ईमानदारी दिखाई, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन

बरालू गांव के दलीप सिंह अपने बेटे की शादी के बाद हरियावास लौट रहे थे। दूल्हे की गाड़ी में रखे गहनों से भरा सूटकेस अचानक सड़क पर गिर गया, जिसका पता नहीं चला। घर पहुंचने पर सूटकेस गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इस दौरान डॉ. संदीप को सड़क किनारे सूटकेस मिल गया। इसके बाद उन्होंने अपने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। बुधवार को बिधनोई गांव में दोनों गांव के करीब 20 लोग आए और डॉ. संदीप की ईमानदारी की प्रशंसा की। डॉ. संदीप ने असल मालिक को गहने सौंप दिए। पंचायत ने निर्णय लिया कि डॉ. संदीप खनगवाल को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें