फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम में आईएमटी से विकास को मिलेगी रफ्तार : श्रुति चौधरी

विज्ञापन
विकास कार्यों का शिलान्यास करती महिला एवं बाल विकास और सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी। - फोटो : 1
विज्ञापन
तोशाम। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा तोशाम को आईएमटी की सौगात दिए जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के अधूरे सपनों को हर हाल में पूरा करने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से 31 मार्च को तोशाम में आयोजित होने वाले उन्नत सिंचाई उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। श्रुति चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें देशभर की करीब 100 कंपनियां ड्रिप इरिगेशन से संबंधित स्टॉल लगाकर किसानों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों व उपकरणों के बारे में जागरूक करेंगी।
शनिवार को हलका तोशाम में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान श्रुति चौधरी गोलागढ़ के बाद कैरू स्थित विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचीं। यहां उन्होंने सिंचाई विभाग की 204.90 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें चौधरी बंसीलाल चैनल के पंप हाउस नंबर 3, 4 और 5 के नवीनीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के करीब 102 लाख रुपये के विकास कार्य भी जनता को समर्पित किए।
विज्ञापन

इसी क्रम में कैरू ब्लॉक के 21 गांवों में पंचायत विभाग के तहत करीब 32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। इनमें एमजीवीवाई, एचआरडीएफ, डिस्टेंशन ग्रांट, एमपी लैंड, डीप्लान और वीएएनजीवाई योजनाओं के अंतर्गत भानगढ़, ढांगर, धारवानबास, ढाबढाणी, गोलागढ़, इन्दीवाली, जीतवानबास, जूई कलां, कैरू, खेरपुरा, कुसुंबी, लहलाना, लालावास, लेघा भानान, लेघा हेतवान, लोहानी, मानसरबास, पोकरवास, शिमलीवास, सुंगरपुर और टिटानी गांवों के विकास कार्य शामिल हैं।
कैरू के बाद उन्होंने तोशाम रेस्ट हाउस में तोशाम ब्लॉक के गांव रिवासा, बजीना, बिड़ौला, अलखपुरा, भारीवास, दुल्हेड़ी, पटौदी कलां, संडवा, तोशाम, पिजोखरा बागानवाला, छप्पर जोगियान और ढाणी माहू में 564.97 लाख रुपये की लागत से 17 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, एसई दिनेश राठी, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, ठाकुर अमर सिंह हालुवास, दिलबाग निमड़ी, कृष्ण लेघा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें