फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए बेटी को जहर खिलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या किए जाने के गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी लड़की का ससुर उसकी बेटी पर पर बुरी नजर रखता था और उसकी बेटी के साथ उसका पति भी जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। करीब दो साल तक उसकी बेटी उसके पास मायके में रही। मायके में ही उसकी बेटी ने एक लड़के को जन्म दिया। परिवार वालों से बात कर बेटी को ससुराल भेज दिया। इसके बाद 25 फरवरी को उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। उनकी बेटी थाने में भी गई थी, लेकिन थाने के गेट से ही ससुराल वाले उसे जबरन घर ले आए। 26 फरवरी की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी को जहर खिला दिया है। इसके बाद वे पहले बवानीखेड़ा पहुंचे, जहां से उनकी बेटी को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया था, यहां से बेटी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जब वे पीजीआई में पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें उनकी बेटी के संबंध में ससुराल वालों ने कोई सूचना तक नहीं दी।
वर्जन-
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सब इंस्पेक्टर लालजीत सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना बवानीखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें