फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरककलां में घर से नशे की दवाएं बरामद, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। क्राइम और औषधि नियंत्रक की संयुक्त टीम ने सोमवार को गांव खरककलां के एक घर से नशे की दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने घर के अंदर से एक आरोपी भी काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। क्राइम टीम एंटी नारकोटिक्स सेल के एसआई अजमेर, एएसआई दिलबाग, ईएचसी नरेंद्र औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर के साथ संयुक्त टीम बनाकर गांव खरककलां के एक घर में जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर राजान पाना खरककलां वासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस को घर के अंदर से नशे की दवाइयां मिलीं। औषधि नियंत्रक की जांच के बाद घर के अंदर से क्राइम टीम को ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड दो एमएल के तीन इंजेक्शन बरामद हुए। इसी के साथ प्रोक्सीवोन प्लस कैप्सूल के पांच पत्ते भी मिले। जिनमें चार पत्तों में 24-24 कैप्सूल थे, जबकि एक पत्ते में 16 कैप्सूल बरामद हुए। टीम ने 112 कैप्सूल व तीन नशे की दवाओं के इंजेक्शन बरामद किए।
विज्ञापन

खरककलां पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई प्रवीन ने बताया कि नशे की दवाओं के साथ गांव खरककलां वासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें