फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटने के मामले में चार कॉलोनाइजर्स पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहरी दायरे से बाहर अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉट बिक्री करने के मामले में सदर पुलिस ने चार कॉलोनाइजर्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने जिला नगर नियोजक भिवानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार कॉलोनाइजर्स के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर में जिला नगर नियोजक भिवानी ने भिवानी जोनपाल के तोशाम जुई फीडर कनाल के समीप अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटकर प्लाट बिक्री करने का आरोप लगा है। इस संबंध में जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से भी संबंधित दो लोगों को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था, मगर इसके बावजूद भी यहां पर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर इसमें प्लाट बिक्री किए जा रहे थे।
इसी तरह जिला नगर नियोजक भिवानी ने सदर पुलिस को दी दूसरी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी दो लोगों पर गांव तिगड़ाना के समीप अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटने और प्लाट बिक्री करने के आरोप लगाए हैं। इन दोनों ही लोगों को अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटे जाने संबंधी कई बार नोटिस भी विभाग द्वारा दिए गए। मगर इसके बावजूद भी न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और न ही कॉलोनी में प्लाट बिक्री का सिलसिला थमा। जिसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने जिला नियोजक भिवानी की शिकायत पर चार कॉलोनाइजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें