फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाजार में आने वाले वाहनों की नागरिक अस्पताल में बंद कराई अवैध पार्किंग, गेट पर सिक्योरिटी तैनात

Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आपात विभाग गेट पर बाहरी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए तैनात सिक्योरिटी गार्ड 
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के मुख्य गेट पर अब सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की है, जो बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के निजी वाहनों की अवैध पार्किंग को रोक रहे हैं। आपातकालीन विभाग के एक गेट को भी बंद कर दिया है, केवल एक ही गेट को खुला रखा गया है। इससे एंबुलेंस व अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों की गाड़ियों की आवाजाही ही सुनिश्चित की जा रही है।
दरअसल, बाजार में आने वाले लोगों के निजी वाहनों की आपातकालीन विभाग के आगे अवैध पार्किंग की वजह से एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर अस्पताल प्रशासन ने आपात विभाग के मुख्य गेट पर पांच सिक्योरिटी कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। सिक्योरिटी कर्मचारी अस्पताल में किसी मरीज को लेकर आने पर ही अंदर वाहनों को प्रवेश दे रहे हैं, जबकि बाजार आने वाले लोगों के वाहनों को परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है। पिछले काफी अर्से से अस्पताल का आपात विभाग अवैध पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। सैकड़ों गाड़ियों की यहां नो पार्किंग जोन में खड़े किए जाने से अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन विभाग में गंभीर घायलाें व मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी इन वाहनों के यहां पार्किंग होने से फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर के आपात विभाग व परिसर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपना वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। इसके लिए सिक्योरिटी गार्ड को गेट पर निगरानी के लिए तैनात किया है।
- डॉ. एडमिन, पीएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें