फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आर्मेनिया की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखेगा सिकंदर के मुक्के का दम

Sat, 11 Nov 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जूनियर वर्ल्ड बॉ​क्सिंग के लिए ट्रॉयल जीतकर क्वालिफाई के लिए हाथ उठाकर सिकंदर विजेता की घोषणा क
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र भिवानी के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सिकंदर अब आर्मेनिया में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने मुक्के का दम दिखाएगा। सिकंदर ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगी।
चयन के लिए सिकंदर का अभी हाल ही में सात से 10 नवंबर तक साई एनबीए रोहतक में ट्रायल हुआ था। इसमें इंडिया की टीम चयनित हुई थी। सिकंदर ने 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में सर्विसेज के बॉक्सर हर्ष को हराकर इंडिया टीम में अपनी जगह बनाई। सिकंदर के वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन की सूचना से साई भिवानी के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। भिवानी साई के इंचार्ज कुलदीप सिंह, बॉक्सिंग कोच नवीन शर्मा, महावीर सिंह द्रोणाचार्य अवॉर्डी बॉक्सिंग कोच, सिकंदर के पिता बिजेंद्र, सिकंदर के चाचा विनोद, सोमबीर सिंह ने चयन पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि सिकंदर गोल्ड का प्रबल दावेदार है। वहीं साई के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने कहा कि सिकंदर साई का होनहार खिलाड़ी है। उसकी पहले भी विश्व स्तर पर खेल उपलब्धियां रही हैं। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए सिकंदर बेहतर ढंग से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान का बेटा है सिकंदर
भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी बिजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी दो संतानें हैं। सिकंदर इकलौता बेटा है। सिकंदर की छोटी बहन आईआईटी की तैयारी कर रही हैं। सिकंदर की मां समा कौर गृहिणी हैं। सिकंदर पिछले पांच साल से साई भिवानी में खेल अभ्यास कर रहे हैं।



ये हैं सिकंदर की खेल उपलिब्धयां
- नेशनल जूनियर बॉक्सिंग में सिल्वर पदक विजेता
- हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में विजेता
- जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता
- अब वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग में क्वालीफाई किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें