फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में दो दुकानों के बाहर से हटाया अवैध निर्माण

Wed, 03 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में अवैध  कब्जा हटवाते नगर पालिका के कर्मचारी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो दुकानों के बाहर से अवैध कब्जा हटाया। नगर पालिका की भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मुख्य बाजार में वार्ड नंबर आठ में स्थित एक दुकान के बाहर बनी शेड और गुलाब सिंह पार्क के पास एक अन्य दुकान के बाहर बनी शेड व चबूतरे को तोड़कर जमीन खाली कराई गई।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि कस्बे में नगर पालिका की भूमि पर कब्जा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समय रहते उन्होंने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद जिला उपायुक्त को लिखित शिकायत भेजी गई। मंगलवार को राकेश कुमार एसडीओ, यमुना जल सेवाएं मंडल बवानीखेड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश की मौजूदगी में पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की गई ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस दौरान उप निरीक्षक प्रेम कुमार, नगर पालिका अभियंता सुरेश चंद्र और कनिष्ठ अभियंता कर्मपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें