चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य गेट।
भिवानी। सीबीएलयू की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। ये परीक्षाएं प्रत्येक विद्यार्थी को देना अनिवार्य है। लेकिन बिना किसी कारण के प्रायोगिक परीक्षाओं से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी की परीक्षा परिणाम रोका जाएगा।
दरअसल, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से यूजी व पीजी कक्षाओं का प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षाएं 18 से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों में होंगी।
ये परीक्षाएं प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य होती हैं। इन परीक्षाओं में केवल उन्हीं विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा बाद में ली जाएगी। जो बच्चे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित करवाए जा रहे किसी खेल, कल्चर प्रोग्राम या टूर के लिए गए हो। अन्यथा सभी विद्यार्थियों को समय पर परीक्षाएं देना अनिवार्य है।
समय पर परीक्षाएं न देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम से वंचित रखा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
सभी विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षाएं देना अनिवार्य होता है। ये परीक्षाओं केवल उन्हीं विद्यार्थियों की बाद में ली जाएंगी। जो बच्चे विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित करवाए जा रहे किसी खेल, कल्चर प्रोग्राम या टूर के लिए गए हो।
- डॉ. सुरेश मलिक, डीन एकेडमिक अफेयर्स, सीबीएलयू।