गांव निमड़ीवाली के पंचायत घर बैठक में मौूजद किसान।
भिवानी। गांव रूपगढ़ में किसानों को मुआवजा दिए बगैर उनके खेतों में बिछाई जा रही तेल पाइप लाइन के विरोध में किसान धरना दे रहे हैं। लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं की जा रही। ऐसे में किसान हित की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से शुक्रवार को गांव निमड़ीवाली के पंचायत घर में किसानों की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता किसान वेदपाल गिल ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के बारे में राकेश आर्य ने बताया कि जरूरत पड़ी तो रूपगढ़ के किसानों के समर्थन में निमड़ीवाली में धरना शुरू किया जाएगा। धरनारत गांव रूपगढ़ के धरने को मजबूती दी जाएगी व संयुक्त रूप से धरने को चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान व कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। पहले अनेक किसान विरोधी योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के खेतों से तेल पाइप लाइन गुजारी जाती है तो उनकी भूमि बंजर हो जाएगी। इस अवसर पर सूबेदार उमेद फौगाट, लीलाराम सरपंच प्रतिनिधि, रवि सरपंच रूपगढ, वीरभान गिल, राजेंद्र डोहकी, जागेराम, सोमवीर, रघुवीर गिल, कप्तान राजवीर यादव मौजूद रहे।