फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईएएस-एचसीएस अधिकारी स्कूलों में पढ़ाने के साथ करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
तोशाम के राजकीय विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम संदीप कुमार। 
विज्ञापन
तोशाम। हरियाणा सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से ''अधिकारी-एक दिन शिक्षक'' अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आईएएस और एचसीएस अधिकारी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के साथ शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी करेंगे। इसी कड़ी में एसडीएम संदीप कुमार ने मंगलवार को स्थानीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अधिकारी प्रत्येक माह कम से कम एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन, सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारी बच्चों को उनकी पसंद के विषय पर एक पीरियड भी पढ़ाएंगे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासन, कॅरिअर और मोटिवेशन से जोड़ना है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के बाद अधिकारी 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। रिपोर्ट में सामने आने वाली कमियों को 15 दिन के भीतर दूर किया जाएगा। अधिकारी अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर स्कूल की समस्याएं भी सुनेंगे तथा उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल से अफसरशाही और जमीनी हकीकत के बीच की दूरी कम होगी। अधिकारी स्वयं देख सकेंगे कि सरकारी योजनाएं धरातल पर किस प्रकार लागू हो रही हैं। साथ ही विद्यार्थियों को बड़े अधिकारियों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में यह अभियान 10वीं और 12वीं कक्षा वाले सरकारी स्कूलों में शुरू किया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें