फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी : खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से की हत्या

Tue, 07 Jul 2026 04:15 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

गांव दिनोद निवासी दुलीचंद ने बताया कि उसका भतीजा 23 वर्षीय रवि को 6 जुलाई को फोन कर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में बुलाया था। रवि करीब दो साल पहले आरोपियों के ट्रैक्टर का बतौर चालक काम करता था।
विज्ञापन
भिवानी में 23 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी जिले के गांव दिनोद में खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर 23 वर्षीय रवि नामक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही पिता-पुत्र पर लगा है, जिन्होंने 6 जुलाई को इस वारदात को अंजाम दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रवि ने 7 जुलाई को उपचार के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने पिता पुत्र पर हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन


गांव दिनोद निवासी दुलीचंद ने बताया कि उसका भतीजा 23 वर्षीय रवि को 6 जुलाई को फोन कर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में बुलाया था। रवि करीब दो साल पहले आरोपियों के ट्रैक्टर का बतौर चालक काम करता था। 6 जुलाई को रवि बुलाने पर उनके खेत में पहुंचा तो पिता पुत्र ने मिलकर उसे खेत में बने कमरे में बंधक बनाकर हाथ पांव बांधकर बेरहमी से लाठी डंडों से पीटा। इसके बाद उसे कमरे के बाहर फेंक दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 7 जुलाई की सुबह रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुलीचंद ने आरोप लगाया कि हाथ पांव बांधकर रवि को आरोपियों ने अधमरा कर बाहर फेंक दिया। रवि तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई और एक बहन है।
विज्ञापन


रवि अविवाहित था और गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का मंगलवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल आरोपी पिता पुत्र पर हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें