फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेढ़ लाख पहले दे चुके, दस लाख देने की हां भरने पर भी बयान से मुकर गई लड़की, आहत होकर दी बेटे ने जान

Sat, 17 Feb 2024 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। डेढ़ लाख पहले दे चुके थे और दस लाख रुपये देने की हां भर दी थी, लेकिन शुक्रवार को न्यायालय में लड़की अपने बयान से पलट गई। ये बात जब उसके भाई ने देवेंद्र को फोन पर बताई तो शनिवार सुबह उसकी मौत की खबर ही आई। यह बात जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के फंदे से लटककर जान देने वाले युवक के पिता ने मीडिया के सामने बताई।
विज्ञापन

सिवानी निवासी देवेंद्र (27) पर एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सिवानी पुलिस थाना में अगस्त 2023 में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद सिवानी पुलिस ने देवेंद्र को दो सितंबर 2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश होने के बाद जिला कारागार भेजा था। करीब छह माह से देवेंद्र भिवानी जिला कारागार में ही विचाराधीन बंदी था। वहीं पीड़िता तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में लाए गए विचाराधीन बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान सिवानी निवासी धर्म सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। देवेंद्र दूसरे नंबर पर था। उसके बेटे पर एक लड़की ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उसका बेटा जेल में बंद था। धर्म सिंह ने बताया कि बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए लड़की के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये पहले दे चुके थे जबकि दस लाख की और मांग की जा रही थी। ये राशि भी देने के लिए वे तैयार हो गए थे। शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। लड़की ने पैसे देने की हां भरने के बाद भी उसके बेटे के खिलाफ बयान दे दिया। शुक्रवार शाम को जब उसके भाई ने देवेंद्र से जिला जेल में बंदियों के फोन से बात कराई गई तो इस बारे में उसे बताया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस का फोन आया कि देवेंद्र ने खुदकुशी कर ली है। उन्हें जेल में बुलाया लेकिन उसके बेटे का शव नहीं दिखाया। न ही पुलिस ने उस जगह को दिखाया, जहां उसका बेटा फंदे से लटका मिला। वहीं जिला जेल के अंदर विचाराधीन बंदी के सुसाइड मामले की जांच जेएमआईसी अनसुमन को सौंपी गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतक के शव का जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसे मजिस्ट्रेट जांच में सील किया गया है। सुसाइड नोट में देवेंद्र ने क्या लिखा है यह भी स्पष्ट नहीं है।

जिला कारागार में एक विचाराधीन बंदी द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के लिए न्यायाधीश पहुंची। न्यायाधीश की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है।
-भूषण कुमार जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।

पिछले साल भी एक विचाराधीन कैद ने की थी आत्महत्या
पिछले साल फरवरी में भी भिवानी जिला कारागार में एक विचारधीन कैद ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गांव झुप्पा निवासी शंकर उर्फ सचिन (23) हत्या और मारपीट का केस दर्ज था। शंकर का शव बैरक के शौचालय के अंदर रोशनदान पर लटका हुआ मिला था। उसके गले में बेडशीट की रस्सी का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें