भिवानी में गर्मी के कारण सूना पड़ा बासिया भवन से लघु सचिवालय मार्ग।
भिवानी। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद भले ही तापमान में गिरावट आई हो, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद घरों में एसी और कूलर की हवा भी बेअसर हो रही है, जिससे दिनभर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ देखने को मिल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना, उल्टी और बीपी की शिकायतों के साथ मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।
उमस भरी गर्मी से ऐसे करें बचाव
दिन में धूप में बाहर निकलने से बचें।
हल्के और सूती कपड़े पहनें।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।
कैफीन, अत्यधिक मसालेदार और तली चीजों से परहेज करें।
घरों में वेंटिलेशन का खास ध्यान रखें।
सिर दर्द, थकावट, या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।