फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट की फाइनल आंसर-की और बायोमेट्रिक सूची जारी, परिणाम घोषणा का रास्ता साफ, उत्तर पुस्तिका में 20 प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़ने वाले 1973 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

Fri, 07 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के तीनों स्तरों (पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी) की फाइनल आंसर-की और बायोमेट्रिक सूची जारी कर दी है। यह घोषणा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया को अंतिम चरण में ले आई है।
विज्ञापन


एचटेट की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड ने 6 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी जिससे अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने का अवसर मिला। इसके बाद 6 जुलाई से 9 जुलाई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गईं।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया था जो आपत्ति सही पाए जाने पर वापस किया जाना था।
विशेषज्ञ समिति की जांच और अंतिम आपत्ति अवधि के दौरान विभिन्न विषयों के कई प्रश्नों के उत्तरों को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा आपत्तियां प्राप्त हुईं।
विशेषज्ञ समिति ने इन सभी आपत्तियों की गहन जांच की और आवश्यक संशोधन करते हुए फाइनल आंसर-की तैयार की। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर अब परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि ओएमआर शीट में दिए बिंदु नंबर 6 के अनुसार उत्तर पुस्तिका में 20 प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़ने वाले 1973 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इनमें लेवल-1 के 450, लेवल-2 के 828 और लेवल-3 के 695 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में भागीदारी और अनुपस्थिति
इस वर्ष एचटेट के लिए तीनों स्तरों में कुल 2,33,294 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 1,93,637 ने परीक्षा दी। लगभग 39,657 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों और बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ आयोजित हुई थी।


ग्रेस मार्क्स और अभ्यर्थियों की असंतुष्टि
बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गलत विकल्प और मिस प्रिंट मामलों में अभ्यर्थियों को तीन से सात अंकों तक ग्रेस मार्क्स का लाभ मिला है। इसके बावजूद कुछ अभ्यर्थी नतीजों को लेकर असंतुष्ट हैं। उनका तर्क है कि बोर्ड ने केवल कुछ विकल्पों को ही गलत माना है, जबकि 20 से अधिक विकल्पों में त्रुटियां पाई गई थीं।



बायोमेट्रिक सत्यापन का शेड्यूल
बोर्ड ने परीक्षा परिणाम के साथ-साथ बायोमेट्रिक सूची भी सार्वजनिक की है। जिन अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन से जुड़े मामले लंबित हैं उन्हें सूची में अपना विवरण जांचने की सलाह दी गई है। एचटेट के योग्य अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए जिला मुख्यालयों पर 10 से 12 अगस्त तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बुलाया जाएगा। चेयरमैन शंकरलाल धूपड़ ने कहा कि अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए ग्रेस मार्क्स का लाभ दिया गया है और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें