Haryana Teacher Eligibility Test
- फोटो : अमर उजाला
हिसार जिले में 16.19 तो यमुनानगर में 7.26 फीसदी हुए पास
एचटेट की परीक्षा में हिसार जिले में सबसे अधिक परीक्षार्थी थे। जिसमें 4162 परीक्षार्थी में से 674 परीक्षार्थी पास हुए। जिसकी पास प्रतिशतता 16.19 दर्ज की गई वहीं यमुनानगर में सबसे कम 7.26 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए। जबकि पंचकूला में सबसे कम परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार पिछले सालों के मुकाबले इस बार रिकॉर्ड समय 15 दिन में एचटेट का रिजल्ट जारी किया है। जबकि इस साल सबसे अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछली बार 40 दिन में रिजल्ट जारी हुआ था। एचटेट में पास हुए परीक्षार्थी 100 रुपये का शुल्क जमा कराकर अपनी ओएमआर सीट हासिल कर सकते हैं। -डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।