फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, दिन के मुकाबले रात भी अधिक गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सूरज के तेवर रविवार को भी कड़क रहे। तेज धूप से लोग पसीना-पसीना रहे, तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो उठे हैं और उन्हें कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है। रात के समय में भी उमस भरी गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की तरह ही रविवार को भी लोगोें को भीषण गर्मी का अहसास हुआ, जिससे सामान्य जन जीवन ठहरने सा लगा है। हवाओं ने भी लोगों को खासा परेशान किया। लोगों को गर्मी से चैन नहीं मिल पा रहा और सुबह हो या शाम रात हो या दिन लोगों के लिए गर्मी परेशानी का कारण बनी हुई है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान रहे, तो शाम को तपती छतों से निकलने वाली उमस ने लोगों को बेहाल किया। मौसम के तेवर यूं ही कड़क रहे तो आने वाले दिनों में तापमान का स्तर और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें