फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चलीं गर्म हवाएं, शाम को उड़ी धूल

विज्ञापन
देर शाम आई आंधी के बीच अपने गंतव्य को जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पिछले सप्ताह भर से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन धूल भरी हवाओं की वजह से परेशानी बढ़ी। वीरवार दिन में गर्म हवाएं चलीं, लेकिन शाम को धूल भरी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, मगर सड़कों पर उठी धूल ने दुकानदारों की भी परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

वहीं मंडी में चल रही फसल खरीद भी प्रभावित हुई। इस दौरान खुले में पड़ा गेहूं को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक धूल भरी हवाओं के साथ कहीं कहीं पर हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। बुधवार देर शाम को भी थोड़ा मौसम बदला था, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। वीरवार को शाम को ही अचानक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। धूल भरी हवाओं की वजह से बिजली भी गुल हो गई। मौसम सामान्य होने के काफी देर बाद तक शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
वीरवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस सप्ताह के शुरुआत में तो पारा 42 डिग्री पार तक चला गया था। पिछले कुछ दिनों से यह 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। बढ़ी गर्मी के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है और अस्पताल में वायरल बुखार पीड़ितों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें