फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में घोड़े लगाएंगे लंबी छलांग तो ऊंट दिखाएंगे करतब

विज्ञापन
राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी को लेकर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते विभाग के अधिकारी। विज्ञप्त? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 के सामने 25 से 27 फरवरी तक होने वाले राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर प्रदर्शनी के प्राथमिक तौर पर तैयार किए लेआउट प्लान को जमीन पर उतारने के लिए विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पशु प्रदर्शनी में घोड़े लंबी छलांग लगाएंगे तो ऊंट करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन

38वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी होगी को लेकर शनिवार को प्रबंध निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया और उपनिदेशक एवं को-नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने आयोजन स्थल का दौरा किया। डॉ. बागोरिया व डॉ. राठी ने बताया कि प्रदर्शनी में मुख्य मंच के सामने करीब 2500 लोगों के बैठने की क्षमता का एक पंडाल बनाया जाएगा, जो करीब 40 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबा होगा। इसी प्रकार से 10 मीटर चौड़ा और करीब 15 मीटर लंबा सेमिनार के लिए एक अलग से पंडाल होगा, जहां पर पशुपालकों व किसानों के लिए सेमिनार का आयोजन चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में तीन या चार एनीमल रिंग बनाए जाएंगे, जहां पशुओं को घुमाया जाएगा। ज्यूरी श्रेष्ठ पशुओं का चयन करेगी। इसी प्रकार से करीब 40 फुट लंबा एक रैंप बनाया जाएगा, जिस पर पशुओं का रैंप शो होगा। प्रदर्शनी में घोड़ों की छलांग के लिए भी अलग से जगह बनाई जाएगी जो प्रदर्शनी का आकर्षण का केंद्र होगी। इसी प्रकार से लोगों को प्रदर्शनी में ऊंट के करतब भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदर्शनी के लिए 15 बाई 15 फुट की 100 जगह पशुओं के लिए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार से तीन मीटर बाई तीन मीटर के 96 स्टॉल लगेंगे। प्रदर्शनी स्थल पर किसानों व वीआईपी के लिए अलग-अलग फूड कोर्ट बनाया जाएगा। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. तेजेंद्र राणा, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. साधुराम शर्मा, एसडीओ डॉ. जयपाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. प्रदीप कालीरावणा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. विजय सनसनवाल और डॉ. राजकुमार मौजूद रहे।
पांच जर्मन हैंगर लोड ट्रक पहुंचे
प्रदर्शनी स्थल पर लगाए जाने वाले पंडाल के लिए सामान आना शुरू हो गया है। शनिवार को पांच जर्मन हैंगर से लोड ट्रक आयोजन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि पशु-प्रदर्शनी में किसी प्रकार कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस बारे में कृषि मंत्री द्वारा भी आलाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें