हुड्डा ने कहा कि तोशाम से अनिरुद्ध जीता तो मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। खानक-डाडम में लीगल माइनिंग करवाएंगे। हुड्डा ने कहा कि पहले जब हमारी सरकार थी तब तोशाम को सरकार का सांझीदार बनाया था। अनिरुद्ध को जीता दो और सरकार में सांझीदार बन जाओ। भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों से एक-एक वोट अनिरुद्ध चौधरी को दिए जाने की अपील की। इशारों ही इशारों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनिरुद्ध चौधरी को मंत्री बनाने का इशारा किया। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अनिरुद्ध ने जो भी समस्या गिनवाई हैं, सभी समस्याओं का सरकार बनते ही समाधान करवा दिया जाएगा।
तोशाम की अनाज मंडी में जुटी भीड़ वीरेंद्र सहवाग की एक झलक पाने को बेताब थी। लोगों में वीरेंद्र सहवाग को देखने का काफी जज्बा था। जिसके कारण असंख्य लोग अनाज मंडी में जुटे रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि तम्म लोगां नै कती स्टेडियम जिसा लट्ठ गाड़ राख्या सै। इतनी आवाज तो स्टेडियम में भी ना आई जितनी आड़े आण्ण लाग री सै।
बस या उम्मीद करूं सूं की अनिरुद्ध चौधरी को लेके जाओगे विधानसभा, चंडीगढ़ बिठाओगे। मैं तो बस या प्रार्थना करण आया सूँ ताऊ, ताईयां तैं, चाचा, भाई-भाणै तैं सब तैं की 5 तारीख न जब वोट घालण जाओ, एक नंबर पर अनिरुद्ध चौधरी का नाम आवैगा, बटन दबाएके जीता दिया। बोले मान लौगे मेरी बात, बस तम मांनंगे तो सब मांनंगे और राम राम के साथ भाषण खत्म कर दिया। विरेन्द्र सहवाग ने कहा कि तोशाम की जनता अनिरुध्द को जीतकर चंडीगढ़ भेजेगी। जिसके बाद तोशाम में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल कस्वां ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस की हरियाणा में 75 ज्यादा सीटें आएगी। कस्वां ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कस्वां ने अपील की कि अनिरुध्द चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। इस मौके पर राजस्थान से पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां, आरएस दुहन जिला परिषद चेयरमैन अनीता मलिक, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधी सोनू पंघाल, कमल प्रधान, जोगेंद्र बागनवाला, राजेन्द्र गांधी, देवराज गोयल मौजूद थे।