फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विजेता प्रतिभागियों व अध्यापकों का किया सम्मान

विज्ञापन
सम्मान समारोह में अध्यापक को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
विज्ञापन
भिवानी। भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित किए जा रहे रोवर्स एवं रेंजर्स सप्ताह के पांचवें दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों सहित 75 अध्यापकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एक किलोमीटर की मैराथन का आयोजन भी किया, जिसमें करीब 500 बच्चों ने भाग लिया। इसमें बतौर मुख्यअतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स एवं विशिष्ट अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर आदि ने शिरकत की। अध्यक्षता लक्ष्मण गौड़ ने की, मंच संचालन राकेश रोहिल्ला व अमित कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स व विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस संगठन की स्थायी विरासत, युवा विकास और समाज सेवा की यात्रा का प्रतीक है। इस दौरान धर्मचंद शास्त्री, पीटीआई विनोद पिंकू, तमन्ना, खुशी, भावना, याचिका, रचना, नितेश कुमार, हिमांशु, अभय, सोनू, मोर्य, हर्ष, दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें