फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने अगस्त परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक-कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय) एवं हरियाणा मुक्त विद्यालय (री-अपीयर व अतिरिक्त विषय) परीक्षा अगस्त-2021 के लिए आवेदन फार्म भरने की अंतिम दो अगस्त कर दी गई है। पहले यह 30 जुलाई निर्धारित की गई थी। परीक्षार्थी अपना आवेदन फार्म हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर निर्धारित तिथि तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा अगस्त-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तिथि 24 जुलाई से 30 जुलाई निर्धारित की गई थी। मगर काफी छात्र इस समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके। उनकी परेशानी को देखते हुए बोर्ड ने अब 02 अगस्त तक आवेदन लेने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) एवं सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा अप्रैल-2021 के परीक्षा परिणाम से यदि कोई परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं है तो वह भी अगस्त-2021 की परीक्षा में शामिल हो सकता है। इसके लिए उसे अपना सहमति पत्र निर्धारित तिथियों में सहायक सचिव सेकेंडरीकी ईमेल-assec@bseh.org.in, सीनियर सेकेंडरी assrs@bseh.org.in एवं सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के लिए ई-मेल adhos@bseh.org.in पर भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें